{"_id":"5f5260bd8ebc3e545756a2e5","slug":"market-will-open-on-saturday-now-it-will-be-closed-only-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी खुलेगा बाजार, अब केवल रविवार को रहेगी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी खुलेगा बाजार, अब केवल रविवार को रहेगी बंदी
Sat, 05 Sep 2020 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाजार में लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास परियोजनाओं और व्यवसायिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए वाराणसी में भी अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। लॉकडाउन और अनलॉक के साढ़े पांच महीने बाद पांच सितंबर को पहला शनिवार होगा जब बाजार पूरी तरह खुलेेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जिले भर में लागू धारा 144 में आंशिक संशोधन किया है और शनिवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया है। उधर, जिले भर में संचालित सभी प्रकार के हुक्का बार तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी में शनिवार की बंदी को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। शासनादेश के अनुसार अब दो दिन के बजाय केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। दरअसल, दो दिन की साप्ताहिक बंदी के कारण व्यापार प्रभावित होने के साथ ही विकास परियोजनाओं का काम प्रभावित हो रहा था। मजदूरों के दो दिन काम नहीं करने के कारण परियोजनाओं पर काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश के बाद वाराणसी में भी केवल रविवार की बंदी का आदेश जारी कर दिया गया है। शनिवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार और दुकानें खुलेंगी। अब सप्ताह में छह दिन तक बाजार खुल सकेगा।
विज्ञापन