फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maoists close jharkhand tomorrow high alert in railway

आपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में माओवादियों का झारखंड बंद आज, रेलवे में हाई अलर्ट

Wed, 20 Dec 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Dec 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Maoists close jharkhand tomorrow high alert in railway
HIGH ALERT - फोटो : अमर उजाला
आपरेशन ग्रीन हंट और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन 2017 के विरोध में माओवादियों ने बुधवार को झारखंड बंद किया है। इसको देखते हुए मुगलसराय रेल मंडल सहित पूरे हाजीपुर जोन में हाई अलर्ट पर है। 
विज्ञापन


मंडल के गढ़वा सेक्शन में जाने वाले ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झारखंड जाने वाली ट्रेनों के खिड़कियों और दरवाजे बंद रखने को कहा गया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी ने बुधवार को झारखंड बंद का किया है।
विज्ञापन


नक्सलियों ने झारखंड में जगह-जगह पर्चे भी चिपकाए हैं। नक्सलियों ने अस्पताल, प्रेस, दूध गाड़ी, स्कूल को बंद से अलग रखा है।

अस्पताल, प्रेस, दूध गाड़ी, स्कूल बंद से अलग

Maoists close jharkhand tomorrow high alert in railway
डेमो इमेज
​नक्सलियों के एलान को देखते हुए हाजीपुर जोन के मुगलसराय, दानापुर, धनबाद, समस्तीपुर, हाजीपुर रेल मंडल में अलर्ट घोषित है। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल का बड़ा हिस्सा झारखंड में ही पड़ता है।

 वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र ने बताया कि बंद को देखते हुए पूरे मंडल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे जोन के अन्य मंडलों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 
आरपीएफ और आरपीएसएफ को सतर्कता बरतने, झारखंड जाने वाले ट्रेनों में विशेष जांच पड़ताल का निर्देश दिया गया है। विभाग की गुप्तचर संस्थाओं को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed