फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many trains canceled passing through in PDDU Junction chandauli

पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त, स्टेशन पर यात्रियों ने काटा बवाल

Tue, 10 Sep 2019 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
many trains canceled passing through in PDDU Junction chandauli
एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

हावड़ा-दिल्ली रूट पर टूंडला में एनआई (नान इंटरलाकिंग) की वजह से पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। हावड़ा से श्रीगंगा नगर तक जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से आगे के लिए निरस्त कर दिया।

विज्ञापन


ट्रेन के निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने हो हल्ला किया। बाद में वाणिज्य, आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनके टिकट को दूसरे ट्रेनों के लिए वैध कर आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


रेलवे ने छह सितंबर को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली ट्रेनों के रूट बदलने और निरस्त होने वाले ट्रेनों की सूची जारी की थी। रविवार की रात उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। यहां घोषणा हुई कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। इस पर यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी के सहयोग से स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर सीएसजी एसएन पासवान, डिप्टी एसएस कमर्शियल सतपाल सिंह, जितेन्द्र पाल आदि की टीम ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और यात्रियों के रिजर्व टिकट को दूसरे ट्रेनों से यात्रा के लिए वैध कियागया। इसके बाद यात्री शांत हुए। लगभग सवा सौ यात्रियों के टिकट को बदल कर दूसरे ट्रेनों से रवाना किया गया।

वहीं एनआई की वजह से अप और डाउन की रांची गरीब नवाज को 12 से 19 अक्तूबर तक, जियारत एक्सप्रेस को 11 सितंबर से से 17 अक्तूबर तक, फरक्का एक्सप्रेस 28  सितंबर से 9 अक्तूबर तक, नंदन कानन एक्सप्रेस 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दस और 21 अक्तूबर को, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 और बीस, निलांचल एक्सप्रेस 18 और बीस अक्तूबर, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 18 और 19 अक्तूबर, कालका मेल 19 को, महाबोधि एक्सप्रेस 19 और बीस अक्तूबर, कामख्या गांधीधाम 16 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed