फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many players learning swimming Ganga river in varanasi

Swimming: गंगा की गोद में 140 खिलाड़ी सीख रहे तैराकी, रोजाना दो सत्र में दरभंगा घाट पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

Fri, 24 May 2024 03:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 03:11 PM IST
सार

Varanasi News: शिविर में पेशेवर और गैर पेशेवर दोनों को प्रशिक्षित किया जाता है। बताया कि शिविर में सबसे अधिक बालिका वर्ग की प्रशिक्षु आ रही हैं। इनकी संख्या 85 है। वहीं, बालकों की संख्या 55 है। प्रशिक्षण के अंत में प्रतियोगिता कराई जाती है।

विज्ञापन
many players learning swimming Ganga river in varanasi
काशी के दरभंगा घाट पर बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दरभंगा घाट पर सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से तैराकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में सुबह-शाम 140 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी आयु 9 से लेकर 18 वर्ष के बीच है। एसोसिएशन के महासचिव नारायण चटर्जी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को तैराकी सीखनी चाहिए। एक बार तैराकी सीख लेने के बाद कोई इसे भूलता नहीं है।
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता 8 और 9 जून को दरभंगा घाट पर कराई जाएगी। इस वर्ष विश्वसुदरी पुल से दरभंगा घाट तक ओपन तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को गंगाश्री की उपाधि दी जाएगी। वहीं, छोटे बच्चे 10 से 100 मीटर तक की प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे। पहले दिन शाम चार छह बजे तक और दूसरे दिन चार से सात बजे तक प्रतियोगिता होगी। अंत में पुरस्कार वितरण होगा। इस दौरान सभी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed