फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many people injured in road accident in mirzapur

तिलक चढ़ा कर लौट रही पिकअप ट्रक में घुसी, 25 लोग घायल

Mon, 11 Mar 2019 02:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहरौरा(मिर्ज़ापुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहरौरा(मिर्ज़ापुर) Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Mar 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
many people injured in road accident in mirzapur
accident

तिलक चढ़ा कर घर वापस लौटते समय डाला बॉडी वाली पिकअप अनियंत्रित होकर खंजादी पुर के पास रविवार की शाम आगे जा रही ट्रक में पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में पिकअप सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


भीषण दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर कजरहट चौकी पुलिस व इमालियाचट्टी चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप से फंसे हुए घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए चचेरी मोड पर स्थित सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां नौ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। नौगढ़ के जमसोती गांव से तिलक चढ़ाने के लिए 25 लोग एक डाला बॉडी पिकअप से रविवार की दोपहर चचेरी मोड़ के फुलवरिया दुमदुमा गांव निवासी सोमारू कोल के यहां आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमारू कोल के लड़के विनोद कोल को तिलक चढ़ा कर लड़की पक्ष वाले शाम सात बजे नौगढ़ स्थित घर को वापस जा रहे थे। पिकअप जैसे ही जमुई अहरौरा मुख्य मार्ग पर स्थित खानजादी पुर के समीप पहुंचा कि तभी अपने आगे जा रही ट्रक में अनियंत्रित होकर

 पीछे से घुस गई।

पिकअप की स्पीड ज्यादा होने से दुर्घटना जोरदार हो गया । जिससे पिकअप में सवार 25लोग घायल हो गए । भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इमलियाचट्टी की पुलिस व कज़रहट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फसे हुए घायलों को किसी तरह बाहर निकाल कर चार सरकारी गाड़ी से सीएचसी भेजवाया । जहा नौ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया । घायलों में तीन बच्चों सहित महिला भी शामिल हैं।

घायलों की सूची

राम निहोर 45 वर्ष, 
रामबचन 45 वर्ष, 
कल्लू 40 वर्ष,
 राधेश्याम 70 वर्ष, 
प्यारे 63 वर्ष, 
गुलाब 45 वर्ष,
 राम जी 70 वर्ष, 
दिलीप 24 वर्ष, 
सुदेश 28 वर्ष, 
धर्मनाथ 26 वर्ष, 
राम जग 44 वर्ष, 
दिनेश 33 वर्ष, 
उपेंद्र 13, 
इलेश 12,
रागिनी 8, 
शशि 35, 
शमी 36,
 बेचू 40 
रमेश 28, 
अखिलेश 18
आनामिका 5, 
अक्षय 6, 
रामसखी 50 
बृजेश 25, 
सतवंत 35 वर्ष सभी निवासी जमासोती नौगढ़ चंदौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed