फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many magistrates transfered in varanasi nand kishore kalal become SDM sadar varanasi dm order issued

डीएम का आदेश जारी: वाराणसी में आठ मजिस्ट्रेट के कार्यक्षेत्र बदले, नंदकिशोर कलाल बने उपजिलाधिकारी सदर

Tue, 22 Jun 2021 12:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Jun 2021 12:45 AM IST
सार

प्रशासनिक कार्यक्षेत्र को गति देने के लिए वाराणसी में  आठ मजिस्ट्रेट के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। नंदकिशोर कलाल को उपजिलाधिकारी सदर के पद पर नई तैनाती दी गई है।जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। 

विज्ञापन
many magistrates transfered in varanasi nand kishore kalal become SDM sadar varanasi dm order issued
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद प्रशासनिक कार्यक्षेत्र को गति देने के लिए वाराणसी में  आठ मजिस्ट्रेट के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। नंदकिशोर कलाल को उपजिलाधिकारी सदर के पद पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा गिरीश चंद्र द्विवेदी को एसडीएम पिंडरा बनाया गया है, वे यहां अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


एसडीएम सदर रहे प्रमोद पांडेय को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) के साथ विशेष भूमि अध्यापक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार और पिंडरा एसडीएम के पद पर तैनात जयप्रकाश को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) बनाया गया है। दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आए उदयभान सिंह को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय), अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) के पद पर कार्यरत पुष्पेंद्र पटेल को अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) बनाया गया है।
विज्ञापन


अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव का तबादला अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) के पद पर किया गया और उन्हें नगर पालिका परिषद रामनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दूसरे जिले से आए सुरेंद्र बहादुर सिंह अपर उप जिलाधिकारी (सदर), डिप्टी कलेक्टर माल मनोज कुमार पाठक को उप जिलाधिकारी न्यायिक पिंडरा के पद भेजा गया है। सदर तहसील में अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजातालाब और अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) अमृता सिंह डिप्टी कलेक्टर माल के पद पर तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी और वरुणा जोन के 24 उप निरीक्षक बदले गए

शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए काशी और वरुणा जोन में सोमवार को 24 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। वरुणा जोन में 22 और काशी जोन में दो चौकी इंचार्ज बदले गए।  चौकी प्रभारी लहुराबीर श्रीप्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी लल्लापुरा, थाना शिवपुर से रामनरेश यादव को मंड़ुवाडीह, थाना सारनाथ से अश्वनी राय को मंडुवाडीह, थाना सिगरा से जंगबहादुर यादव को थाना सारनाथ, चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू लवकुश यादव को थाना सिगरा भेजा गया। 

चौकी प्रभारी चेतगंज सुधाकर राय को थाना सारनाथ, थाना जैतपुरा से मो. सुफियान खा को चौकी प्रभारी रोडवेज, चौकी प्रभारी रोडवेज मो. मिर्जा रिजवान बेग को चेतगंज, सिगरा पर तैनात शिवानंद सिसोदिया को चौकी प्रभारी नाटी इमली, चौकी प्रभारी लालपुर संतोष यादव को थाना जैतपुरा, जैतपुरा से सूरजकांत पांडेय को चौकी प्रभारी पहाड़िया पर तैनाती की गई।

चौकी प्रभारी नाटी इमली अमित कुमार सिंह को चौकी प्रभारी लहुराबीर, चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल गौरव पांडेय को चौकी प्रभारी बीएलडब्ल्यू, चौकी प्रभारी चौकाघाट धर्मराज सिंह को चौकी प्रभारी सेंट्रल जेल, पहाड़िया चौकी इंचार्ज राहुल रंजन को चौकी प्रभारी चौकाघाट, थाना कैंट से ईश्वरदयाल दूबे चौकी प्रभारी मड़ौली, चौकी प्रभारी मड़ौली अजय दूबे को थाना कैंट पर तैनात किया गया।

चौकी प्रभारी लल्लापुरा विजय प्रकाश यादव को एसएसआई थाना जैतपुरा, चेतगंज से ईश्वरचन्द्र यादव को चौकी प्रभारी लालपुर, थाना सिगरा के देवराज सिंह को मंडुवाडीह थाना, कैंट के अजय कुमार शुक्ला को जैतपुरा भेजा गया। जबकि काशी जोन के उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी नगवा थाना लंका और श्रीप्रकाश सिंह को नगवा से हटाकर भीटी चौकी इंचार्ज बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed