फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many forms of corona, same weapons of war

Varanasi News: कोरोना के रूप कई, लड़ाई के हथियार वही

Thu, 29 Dec 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Many forms of corona, same weapons of war
कोरोना के नए वैरियंट बीएफ.7 के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। साथ ही लोगों से भी सतर्क रहने की अपील कर रहा है, लेकिन इस अपील का कोई असर शहर में नहीं दिख रहा है। रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस स्टेशन, बाजारों में लोग बिना मास्क के दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले चार से पांच सप्ताह को चुनौतीपूर्ण बताया है। चिकित्सक भी नये वैरियंट से बचाव में कोविड प्रोटोकॉल के पालन को बड़ा हथियार बता रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में चिकित्सकों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। घर से बाहर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखे। जितना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, उतना ही संक्रमण से बचाव होगा।
विज्ञापन

नए साल के जश्न में पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थल, होटल, क्लबों में भीड़ होगी। स्वास्थ्य विभाग लोगों से नियमों के पालन की अपील कर रहा है। अस्सी घाट, होटल, क्लब के साथ ही अस्पतालों में भी बिना मास्क प्रवेश न करने का नोटिस लगा दिया गया है।
विज्ञापन

बोले चिकित्सक
प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी
लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। विभाग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर जांच करवा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी जागरूक किया जा रहा है। अस्पतालों में जांच, इलाज की पूरी व्यवस्था है। किसी तरह की समस्या पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दिखे लक्षण तो तुरंत लें सलाह
कोरोना के नए वैरियंट से बच्चों को भी बचाने की जरूरत है। इस समय बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम या किसी तरह का कोई लक्षण दिखे या फिर घर में किसी को समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। कोविड प्रोटोकॉल ही संक्रमण के खतरे से बचाएगा। - प्रो. सुनील राव, बाल रोग विभाग, बीएचयू
पहले से बीमार ज्यादा सतर्कता बरतें
सामान्य की तुलना में पहले से बीमार लोगों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। ध्यान रखना होगा कि सामाजिक दूरी का पालन, मास्क लगाने से बेहतर बचाव का कोई उपाय नहीं है। ओपीडी आने वाले मरीजों से भी प्रोटोकॉल के पालन की अपील की जा रही है। - प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष, हृदय रोग विशेषज्ञ

भीड़ से बचे, मास्क साथ जरूर रखें
नए वैरियंट से घबराने की जरूरत नहीं है। जितनी सतर्कता बरती जाएगी, उतना खतरा कम रहेगा। मरीज के साथ-साथ परिजनों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। ट्रामा सेंटर में बिना मास्क प्रवेश न करने की अपील वाली नोटिस लगा दी गई है। - प्रो. सौरभ सिंह, आचार्य प्रभारी, ट्रामा सेंटर बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed