फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many departments rich in a single day

कई महकमे एक ही दिन में मालामाल

Sat, 12 Nov 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 12 Nov 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल के लिए 500 और 1000 के पुराने नोट जमा करने की छूट मिलने के बाद शुक्रवार रात तक 19 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जमा हुआ। बिल जमा करने के लिए विभाग के काउंटर देर रात तक खुले रहे। इसके साथ ही पुराने नोट से बिल जमा करने के लिए तीन दिन की छूट मिल गई है। बिजली विभाग को एक दिन में इतना राजस्व अब तक कभी नहीं मिला। 
विज्ञापन


तीन बजे तक नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम में 3.05 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हुई है। द्वितीय में 1.92 करोड़, चतुर्थ में 2.50 करोड़ रुपये की वसूली हुई। रात तक शहर में 18 करोड़ और देहात क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल में जमा किया गया। चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट में देर शाम तक बिल जमा करने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


कज्जाकपुरा, मछोदरी, सिगरा, कमच्छा आदि इलाकों में बिल जमा करने वालों में होड़ रही। मछोदरी पर बिल जमा करने पहुंचे सर्वेश जायसवाल ने कहा, लाइन में खड़े होने के दो घंटे बाद बिल जमा कर सका। कमच्छा के ऋषि कुमार ने बताया कि बकाया पैसा आगे के बिल में एडजस्ट करने की बात कहकर राउंड फिगर में रसीद काटी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहकर और जलकर जमा करने में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट की की छूट मिलने के बाद शुक्रवार देर रात तक 1.63 करोड़ रुपये जमा हुए। मुख्य कर अधिकारी महातम यादव ने बताया कि निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयाें में 81.98 लाख रुपये गृह कर के रूप में जमा हुआ। सामान्य दिनों में 40 हजार रुपये जमा होते हैं। जलकल कार्यालय भेलूपुर और जोनल कार्यालयों में देर रात तक 82 लाख रुपये जल कर के रूप में जमा हुआ। जबकि रोजाना तीन से छह लाख रुपये जमा होते हैं। 


उधर, संभागीय परिवहन कार्यालय में करीब 2.04 करोड़ रुपये कर जमा हुए। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक रोड टैक्स था। 25 फीसदी अन्य टैक्स लोगों ने जमा किए। सामान्य दिनों में 15-20 लाख रुपये ही कर जमा होते हैं। हरहुआ संवाददाता के अनुसार एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार, रविवार और सोमवार को भी कार्यालय खुला रहेगा और लोग अपने कर जमा कर सकेंगे। पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed