{"_id":"5c4764ebbdec22739b06969d","slug":"manoj-tiwari-give-suggestion-to-indian-media-about-evm-hacking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम हैकिंग मुद्दे पर मनोज तिवारी ने भारतीय मीडिया को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम हैकिंग मुद्दे पर मनोज तिवारी ने भारतीय मीडिया को दी ये सलाह
Wed, 23 Jan 2019 10:15 AM IST
shashikant misra
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, वाराणसी
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में ईवीएम हैकिंग एक बड़ा मुद्दा बन कर उठ सकता है। इसे लेकर दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ ने भारतीय मीडिया को सलाह तक दे दी।
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जय नारायण इंटर कालेज रामापुर में मनोज तिवारी मंगलवार को अमर उजाला से खास बातचीत कर रहे थे। जिसमें उन्होंने ईवीएम हैकिंग के मुद्दे पर कहा कि यह भ्रामक खबर है। इसे भारतीय मीडिया को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मेलन पर कहा कि यह प्रधानमंत्री की बड़ी सफलता है। कुछ देशों को छोड़ दे तो भारत चिकित्सा के क्षेत्र में हब बन गया है, जो प्रवासियों को आकर्षित कर रहा है। आज मॉरिशस के लिए वाराणसी से सीधी सेवा शुरू हो गई है, जिसके लिए लोगों को दिल्ली जाना पड़ता था।
विज्ञापन
खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं दिल्ली का हूं और वहीं से ही चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा आप पहले ही अभी से ही लोकसभा चुनाव हार चुकीं हैं। वो जातिवादी व्यवस्था के नाम पर मोदी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अखिलेश यादव और मायावती की चुटकी लेते हुए कहा कि जो कल तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते नहीं थकते थे आज एक-दूसरे के हो गए हैं।

यह है मामला
दरअसल मामला यह है कि भारतीय मूल के लंदन में बैठे एक साइबर एक्सपर्ट ने ईवीएम हैक करने का दावा किया है। उसने यह भी दावा किया कि 2014 के चुनाव में भी ईवीएम को हैक कराया गया था। हालांकि चुनाव आयोग ने ऐसी किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिया है।