एक माह के अंदर बक्सर से वाराणसी तक चलेगी मेमू सवारी गाड़ीः मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के जमानिया में प्लेटफार्म के विस्तारीकरण, दिलदारनगर में कोच इंडिकेशन बोर्ड का शुभारंभ तो उसिया खास हाल्ट का विस्तारीकरण, भदौरा में पैदल उपरिगामी पुल का शिलान्यास, गहमर स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तारीकरण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उन्होंने एक माह के अंदर बक्सर से वाराणसी तक मेमू सवारी गाड़ी चलाने की घोषणा की।
जमानिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने साढ़े नौ करोड़ की लागत से विस्तारित प्लेटफार्म का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बक्सर से वाराणसी तक एक मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले ही गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास कर दिया जाएगा। दिलदारनगर स्टेशन पर विशेष सैलून से पहुंचे संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने स्टेशन पर 55 लाख की लागत से बने कोच इंडिकेशन बोर्ड का लोकार्पण तथा चार करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से हाई लेवल प्लेटफार्म के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि दिलदारनगर स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। उसिया खास हाल्ट स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए चार करोड़ 19 लाख की लागत से प्लेटफार्म एवं यात्री शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
अमृतसर हादसा रेलवे की चूक नहीं
उन्होंने कहा कि अमृतसर आयुक्त के अनुसार रावण दहन कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में प्रशासन ने यदि सावधानी बरती होती तो यह घटना नहीं होती। कहा कि इस कार्यक्रम की जानकारी रेलवे को नहीं थी। यदि रेलवे को जानकारी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि इस पर बिना वजह राजनीति नहीं होनी चाहिए। कहा कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे प्रयास कर रहा है। पिछली सरकार ने रेलवे के विकास पर एक साल में सिर्फ 48 हजार करोड़ रुपये खर्च किया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल 1.48 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बक्सर से वाराणसी तक नई मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इससे वाराणसी से बक्सर तक रोजाना आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। समय के साथ लोगों का किराया भी बचेगा।