फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mann Ki Baat PM modi Mentions Tree Plantation Drive in Domari Calls It Inspiring

मन की बात: पीएम ने डोमरी के पौधरोपण का किया जिक्र, प्रेरक बताया; बोले- सराहनीय प्रयास है

Mon, 30 Mar 2026 10:18 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 10:18 AM IST
सार

Mann Ki Baat: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दाैरान पीएम ने विभिन्न समसामयिक मसलों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Mann Ki Baat PM modi Mentions Tree Plantation Drive in Domari Calls It Inspiring
पीएम मोदी की 'मन की बात'। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण रविवार को हुआ। शहर और ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर मन की बात सुनी। पीएम ने 132वें संस्करण में डोमरी में हुए वृहद पौधरोपण अभियान का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्रेरक प्रयास देखने को मिला। एक ही घंटे में 2.51 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। एक नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना। इस प्रयास की सबसे खास बात ये रही कि इसमें हजारों लोग एक साथ जुड़े। छात्र, जवान, स्वयंसेवी संगठन, अलग-अलग संस्थाएं, सबने मिलकर इस काम को संभव बनाया। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि जनभागीदारी का यही स्वरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान भी दिखता है। इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों पौधे लगाए गए। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के रविदास मंडल में बूथ संख्या 116, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के  कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर मन की बात सुनी। 
विज्ञापन


महानगर कार्यालय गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व मन की बात सुनी गई। उधर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में लक्सा क्षेत्र में सुषमा मौर्या के आवास पर पीएम के प्रेरणादायक विचारों को सुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंट हाउस पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में लोगों ने मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात में वाराणसी की चर्चा करते हुए पौधरापेण का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाकर काशी के युवाओं, समाजसेवी लोगों ने संदेश दिया है। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पीएम के मन की बात सुनी।

नगर विकास मंत्री ने नगर निगम को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम वाराणसी की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से इस प्रकार की पहल प्रदेश में निरंतर संचालित की जा रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सतत विकास को गति देना है। यह अभियान पीएम के “मन की बात” कार्यक्रम के संदेशों के अनुरूप है, जो जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed