फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish Khatri took over command of Rotary Varanasi Satish Mahana said dedication and service are necessary for the society

पदग्रहण समारोह: मनीष खत्री ने संभाली रोटरी वाराणसी की कमान, सतीश महाना बोले- समर्पण व सेवाभाव समाज के लिए जरूरी

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
सार

मंत्री सतीश महाना ने रोटरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा, एक सामाजिक संगठनों के सदस्यों के मन में समाज की समस्याओं के प्रति संवेदना होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
Manish Khatri took over command of Rotary Varanasi Satish Mahana said dedication and service are necessary for the society
रोटरी क्लब वाराणसी के पदग्रहण समारोह को संबोधित करते प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोटरी वाराणसी की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित होटल में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के नए पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रहे। 

विज्ञापन


मंत्री सतीश महाना ने रोटरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक संगठनों के सदस्यों के मन में समाज की समस्याओं के प्रति संवेदना होनी चाहिए। संवेदना, सहयोग, समर्पण और सेवाभाव समाज कार्यों के लिए आवश्यक है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनीष खत्री का बनाया गया, वहीं सचिव पद पर सिद्धांत सिंह को कमान सौंपी गई। वहीं, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखे। उन्होंने आदि काल से अब तक के महिला उत्पीड़न की विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को रोटरी ऑनर ऑफ सर्विस का अवार्ड प्रदान किया। जिसमें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ वीबी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नारायण अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, डॉ. अनिल ओहरी, अजीत सैगल, रति शंकर त्रिपाठी, चंद्र शेखर कपूर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा के गठबंधन पर सतीश महाना ने कसा तंज

वाराणसी दौरे पर आए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सर्किट हाउस में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन पर तंज कसा। अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जिसके साथ जुड़ेंगे, उसे जीरो कर देंगे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि राजनीति में चंद्रशेखर का कोई अस्तित्व नहीं है। हो सकता है कि किसी जिले में उन्हें कोई पहचानता हो।

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति ने सबको पछाड़ दिया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के ऐतिहासिक निर्णय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत की है। प्रदेश में योगी सरकार ने अंत्योदय के नारे को जमीन पर उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed