{"_id":"e0d59fab59ba692574c36c917c5774db","slug":"mangala-aarti-black-marketing-of-tickets-ban-on-sale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला आरती के टिकट की कालाबाजारी, बिक्री पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला आरती के टिकट की कालाबाजारी, बिक्री पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 03 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर मंगला आरती के दर्शन के लिए रविवार को टिकट की कालाबाजारी शुरू हो गई। शिकायत मिली कि कुछ लोग एक आईडी पर 10-पांच टिकट खरीद कर ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने दोपहर बाद टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी। अब अगले सोमवार के लिए एक व्यक्ति को एक ही टिकट देने का निर्देश दिया गया है। उधर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय अवस्थी ने देर रात बताया कि एक आईडी पर सिर्फ दो टिकट ही बिका है। जिन्हें टिकट नहीं मिला है वह ऐसा आरोप लगा रहे हैं।
मंगला आरती के लिए दोपहर तक सौ से अधिक टिकट काउंटर से बिके। ऑनलाइन भी टिकटों की बिक्री हुई। देर शाम तक मंदिर के काउंटर पर टिकट की बिक्री का आंकड़ा उपलब्ध नहीं था। इससे पहले जरूरत से ज्यादा टिकट की बिक्री और कालाबाजारी की सूचना पर मंदिर प्रशासन सतर्क हो गया। टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई। शिकायत मिली कि 625 रुपये के मंगला आरती के टिकट दो से पांच हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। गर्भगृह के चारों दरवाजों के अलावा बैकुंठनाथ महादेव परिसर में जितने दर्शनार्थियों के बैठने की जगह है, उससे अधिक टिकट की बिक्री के बाद मंदिर प्रशासन ने यह कदम उठाया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीएन द्विवेदी ने बताया कि मंगला आरती के टिकट की कालाबाजारी की मौखिक सूचना मिली थी। इसके बाद टिकट की बिक्री रोक दी गई। ऐसी गतिविधियों पर रोक के लिए छानबीन की जा रही है।