फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduadih new delhi superfast train survived accident due to touch OHE wire

ओएचई के लटकते तार की चपेट में आने से बची मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट

Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Manduadih new delhi superfast train survived accident due to touch OHE wire
मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट
शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन में बिजली का तार फंस जाने की घटना के एक दिन बाद भी रेलवे प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। सोमवार रात मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट भी ऐसी ही घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग 12 बजे हंडिया के पास ओएचई तार लटक रहा था। इसे देखते ही मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया। इसके चलते अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

मंडुवाडीह-इलाहाबाद के बीच रेल खंड का डबलिंग व इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है। इसके चलते ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन) का कार्य चल रहा है। मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार की रात लगभग 12 हंडिया पहुंची थी कि उसी समय पायलट को ट्रैक पर बिजली तार लटकता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोका गया। उधर इलाहाबाद की ओर से अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस आ रही थी उसे भी रोक दिया गया। सूचना प्रसारित होने के बाद जहां-तहां ट्रेनें खड़ी हो गईं। ओएचई को हटाया गया। दो घंटे बाद ट्रेनें अपने गंतव्य को रवाना हुई। लगातार दूसरे दिन तार गिरने की घटना के चलते रेलवे महकमा में हड़कंप मचा रहा। हालांकि अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई रेलवे की ओर से नहीं की गई है।


 

उधर, शिवगंगा एक्सप्रेस में तार उलझने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बयान जारी किया गया कि आरवीएनएल की ओर से काम कर रही फर्म के ठेकेदार व सुपरवाइजर दोनों को चेतावनी दी गई है। दूसरे दिन हुई घटना के बाद बताया गया कि दोनों ही घटनाओं का कारण चोरी के लिए तार का काटा जाना रहा। आरपीएफ न अज्ञात पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed