फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man thrown from running train at varanasi

चलती ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा, युवक को बाहर फेंका, हालत गंभीर

Mon, 11 Jun 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 11 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
man thrown from running train at varanasi
चलती ट्रेन में सीट के लिए हुए विवाद में चार लोगों ने रविवार को राजस्थान के माधोपुर में रहने वाले सुरेश कुमार मीणा (18) को वाराणसी के मालवीय ब्रिज के पास बाहर फेंक दिया। घायल अवस्था में पड़े युवक पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। सुरेश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि गुवाहाटी एक्सप्रेस से वह आसनसोल अपने भाई से मिलने जा रहा था। ट्रेन जब मालवीय ब्रिज पर पहुंची तो बोगी में बैठे चार लोगों से सीट पर बैठने को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता गया। इस दौरान चारों ने उसे मारने पीटने के बाद ट्रेन से बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। इस घटना ने ट्रेनों के यात्री सुरक्षा के इंतजाम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed