{"_id":"5b1e0f494f1c1bf16e8b74bc","slug":"man-thrown-from-running-train-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" चलती ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा, युवक को बाहर फेंका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा, युवक को बाहर फेंका, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में सीट के लिए हुए विवाद में चार लोगों ने रविवार को राजस्थान के माधोपुर में रहने वाले सुरेश कुमार मीणा (18) को वाराणसी के मालवीय ब्रिज के पास बाहर फेंक दिया। घायल अवस्था में पड़े युवक पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। सुरेश की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
सुरेश ने बताया कि गुवाहाटी एक्सप्रेस से वह आसनसोल अपने भाई से मिलने जा रहा था। ट्रेन जब मालवीय ब्रिज पर पहुंची तो बोगी में बैठे चार लोगों से सीट पर बैठने को लेकर बहस हो गई।
विवाद बढ़ता गया। इस दौरान चारों ने उसे मारने पीटने के बाद ट्रेन से बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और सुरेश को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। इस घटना ने ट्रेनों के यात्री सुरक्षा के इंतजाम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।