Varanasi News: कॉलोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पीछा कर आए बदमाशों ने किया हमला
Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में बाइक सवार बदमाशों ने कॉलोनाइजर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विस्तार
वाराणसी जिले में सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम (42) की उनकी ही बसाई कॉलोनी अरिहंतनगर फेज 2 में तीन गोली मारकर दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। बिना नंबर वाली काले रंग की पल्सर से आए हत्यारों ने बिना रुके महज एक मीटर दूजी से तीन राउंड फायर किया और कॉलोनी की पगडंडियों से होते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले। एक गोली महेंद्र की कनपटी, दूसरी गर्दन के पास लगी, तीसरी गोली बाइक पर लगी।
इसे भी पढ़ें; Hate Speech Case: अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह बोले, न्याय की हुई जीत
लालपुर-पांडेयपुर, चौबेपुर, चोलापुर की फोर्स भी वहां पहुंची और करीब दो घंटे के मान मनौव्वल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके से बरामद .30 और .32 बोर के कारतूस और खून से सना चश्मा अपने साथ ले गई।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी स्थित अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर प्लॉट दिखवाने के लिए सिंहपुर गांव के अरिहंतनगर कॉलोनी पहुंचे। इस कॉलोनी को उन्होंने ही प्लॉटिंग करके बसाया था। पहले से रेकी कर बदमाश भी पीछे-पीछे वहां पहुंचे।
थल सेना के रिटायर्ड अधिकारी सुनील यादव के घर बाहर बने ब्रेकर से पहले बाइक की रफ्तार कम हुई तो मुंह बांधे बदमाशों ने चलती बाइक से ही सिर्फ एक मीटर दूरी से पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर कर दिया। वारदात के दौरान सड़क से गुजर रही महिला चिल्लाकर लोगों को बुलाने लगी। वहां मौजूद लोग उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर भागे। कॉलोनी से लेकर घटनास्थल तक तीन से चार थानों की पुलिस और कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत कई आईपीएस भी पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.