{"_id":"68a6a37fe30a194ae708df4b","slug":"abbas-ansari-getting-relief-from-high-court-in-hate-speech-case-former-mla-shibghatullah-statement-in-ghazipur-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hate Speech Case: अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह बोले, न्याय की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hate Speech Case: अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह बोले, न्याय की हुई जीत
Thu, 21 Aug 2025 10:12 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:12 AM IST
सार
Ghazipur News: अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में न्याय की जीत हुई है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके बड़े अब्बू और पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि न्याय की जीत हुई। पूर्व विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल अंसारी के बड़े भाई हैं।
विज्ञापन
शिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि बड़े दिन से इस फैसले का इंतजार था, इस फैसले के आने के बाद अदालतों पर भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोअर कोर्ट से फैसला आया था, वो आप सभी को मालूम ही है। ये फैसला न्याय की जीत है।
विज्ञापन
शिबगतुल्लाह अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेट स्पीच मामले में कोई बात नहीं थी, लेकिन रिटायर होने वाले जज को लाकर सजा कराई गई। कहा कि हाईकोर्ट से इंसाफ मिला है, अब विधायकी भी बहाल होगी। वहीं उन्होंने कहा कि अभी फैसले की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर बोले बड़े अब्बू शिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि जेल में उसके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उमर अंसारी ने कोर्ट में जमीन के लिए दरख्वास्त दी थी, उसमें फर्जी दस्तखत बताकर उसे जेल में डाल दिया गया, न सिग्नेचर एक्सपर्ट से उसकी जांच हुई और न ही कोई प्रमाण पत्र मिला। उमर को जेल में डाल दिया है। ये सरकार अपने विरोधियों को दबाने के लिए जेल में डालने का काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें; News: स्टेशन पर बम की झूठी सूचना देने वाला नासिर अरेस्ट, 98,500 रुपये की साइबर ठगी; पढ़ें वाराणसी की खबरें
कहा कि उमर के केस में 19 को तारीख थी फिर 21 अगस्त कल की तारीख पड़ी है, जमानत के लिए कल सुनवाई होगी। हमे कोर्ट पर भरोसा है, न्याय मिलेगा। मैं उससे मिलने गया था, उसे तन्हाई में रखा गया है। उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन