पिता-बेटे ने दारोगा को जड़ा घूंसा, पुलिस ने पहुंचाया हवालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाने में जन सुनवाई के दौरान हाथापाई पर दो पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराना एक दरोगा को भारी पड़ गया। बदमाश पिता-पुत्र ने थाना और पुलिस की परवाह ना करते हुए दरोगा को ही घूंसा मार दिया।
हंगामा हुआ तो पुलिस ने चार आरोपियों को हवालात में डाल दिया और बुधवार को चारों का चालान कर दिया गया। थाने में दरोगा को घूंसा मारे जाने की घटना बड़ागांव कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुआरी खुर्द (उसरहिया) गांव के दो पक्षों के बीच सोमवार को कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। विवाद की सूचना पाकर दोनों पक्ष के लोगों को मंगलवार की शाम बुला कर दरोगा लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, प्रेम कुमार तिवारी और परविंदर कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी बड़ागांव थाने में सुनवाई कर रहे थे। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहासुनी और हाथापाई पर आमादा हो गए।
मामले को तूल पकड़ता देख एक दरोगा ने बीच बचाव किया तो उन्हें पुआरी खुर्द (उसरहिया) के दीवान चंद उर्फ छोटई और उसके बेटों करन, संदीप और मनोज ने घूंसा मार दिया। इसके साथ ही चारों ने दरोगा के साथ गालीगलौज की।
यह देख पुलिसकर्मियों ने चारों को पकड़ कर हवालात में डाल दिया। दरोगा लक्ष्मण की तहरीर पर चारों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दोनों पक्ष ने भी एक-दूसरे के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।