सनकी आशिक जा पहुंचा प्रेमिका की शादी में, बंदूक की नोक पर दुल्हन की विदाई की करने लगा जिद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मंगलवार की रात दूसरे युवक के साथ कर देने से नाराज प्रेमी बुधवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंच गया और रिवॉल्वर लहराते हुए दुल्हन की विदाई करने की जिद करने लगा।
प्रेमिका के पिता ने हाथ जोड़कर अपने इज्जत की दुहाई दी तो सनकी प्रेमी ने उस पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई।
गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और प्रेमी को पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और गांव वालों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर थाने लाई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने घर चली गई। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुशील प्रजापति अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
सुशील का अपने ही गांव में एक गैरबिरादरी की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। घरवालों ने युवती की शादी किसी दूसरे से तय कर दी।
मंगलवार की शाम को उसकी प्रेमिका की बारात आई। रात को शादी का कार्यक्रम संपन्न हो गया। बुधवार को दुल्हन की विदाई होनी थी। इससे पहले बुधवार की अलसुबह सुशील अपने हाथ में रिवॉल्वर लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया।
वती के पिता को बुलाकर धमकी दी कि तुम्हारे बेटी की विदाई हमारे साथ होगी। सुशील की इस हरकत से नाराज युवती के पिता हाथ जोड़कर अपने इज्जत की दुहाई देने लगा। जबकि सुशील अपनी जिद पर अड़ा हुआ था। बात नहीं बनने से नाराज सुशील ने युवती के पिता पर रिवाल्वर तानकर गोली चला दी। संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई।
गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। सुशील की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर सुशील के विरुद्ध हत्या का प्रयास, धमकी देने, हंगामा करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।