फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man blackmail mother said have porn video of your daughter demand one lakh rupees in varanasi

वाराणसी: मां को फोन कर कहा- बेटी का है अश्लील वीडियो, एक लाख रुपये दो, नहीं तो कर दूंगा वायरल

Sat, 12 Jun 2021 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Jun 2021 09:17 PM IST
सार

महिला ने लंका थाने में मामला दर्ज कराया है। फोन कर आरोपी युवक ने बताया कि उसके पास बेटी की अश्लील तस्वीरें और है। इस ब्लैकमेल आरोपी ने एक लाख रुपये मांगे। वहीं, रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी से उन्हें अश्लील मैसेज आ रहे हैं।

विज्ञापन
Man blackmail mother said have porn video of your daughter demand one lakh rupees in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी में लंका थाने के शिव प्रसाद गुप्त कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये मांगे जाने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की ओर से उपलब्ध कराए हुए आरोपी के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार, उनकी बेटी 12वीं की छात्रा है। महिला की बेटी ऑनलाइन क्लास के लिए उनका मोबाइल इस्तेमाल करती है। बीती तीन जून की शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पास उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो है। वह उसे एक लाख रुपये दें और अपनी बेटी को कहें कि उसके पास जाए। जगह वह बताएगा कि कहां आना है। ऐसा न करने पर वह उनकी बेटी की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा।
विज्ञापन


वह डर गईं और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया तो कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल कर वही  धमकी दी गई। चार जून को उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल कर शिकायत की तो कॉल आनी बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इधर उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी बेटी के नाम से बनी हुई इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस पर उन्होंने फिर 1090 में शिकायत करने के साथ ही लंका थाने में सूचना दी। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि महिला के मोबाइल पर इंटरनेट कॉल की गई थी। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल की मदद से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed