{"_id":"5be80856bdec2269aa2a21d2","slug":"man-arresting-for-sexually-abuse-and-murder-of-cousin-brother-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः बच्चे के साथ चचेरे भाई ने पहले किया कुकर्म फिर बेरहमी से मार डाला, इस तरह पकड़ में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः बच्चे के साथ चचेरे भाई ने पहले किया कुकर्म फिर बेरहमी से मार डाला, इस तरह पकड़ में आया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 11 Nov 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में दिवाली की शाम हुए नौ वर्षीय बालक हत्या कांड का पुलिस ने सनसनखेज खुलासा किया है। बच्चे का शव गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के पास मिला था। बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं उसके चचेरे भाई ने ही की थी। उसने पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म किया फिर भेद खुलने के डर के कारण बेरहमी से हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को गांव के बाहर फेंक आया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की, जिसमें बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगरा एसओ रामनरेश तिवारी ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के पास से बरामद बालक के शव की शिनाख्त होने के मामले की जांच पड़ताल की गई। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

लक्ष्मी पूजा दिखाने की बात कह कर घर से निकला था
UP Police
पूछताछ में उसने बताया कि सात नवंबर की शाम लक्ष्मी पूजा दिखाने की बात कहकर घर से साइकिल द्वारा लेकर वह बालक को आया था। इसके बाद उसने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
आरोपी ने बताया कि बालक ने घटना के बारे में घर वालों को बताने की बात कहने लगा। जिस पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के किनारे स्थित धान के खेत में रखकर पुआल से ढक दिया।
जब बालक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता के तहरीर पर सात नवंबर को ही धारा 363 का मुकदमा पंजीकृत थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद अगले सुबह बालक का शव मिला। शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त हुई। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद आरोपी का सुराग लगा और उसे शुक्रवार को दबोच लिया गया।