फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for making indecent remarks on social site Samajwadi Party Mulayam Singh 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Tue, 19 May 2020 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 May 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for making indecent remarks on social site Samajwadi Party Mulayam Singh 
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को शहर कोतवाली और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। टिप्पणी को लेकर सपाइयों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और आज़मगढ़ के पूर्व सांसद मुलायम सिंह यादव को लेकर फेसबुक पर कुछ दिनों पहले आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किया गया था। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी शिकायत की थी कि अतुल सिंह अमिलिया नाम की फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट की गई है।
विज्ञापन



वायरल पोस्ट को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। एसपी त्रिवेणी सिंह के निर्देश पर शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। संबंधित फेसबुक आईडी की जांच और अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए साइबर सेल एवं एसओजी टीम को भी लगाया गया था। जांच के दौरान पता चला कि यह आईडी अतुल सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अमिलिया थाना गंभीरपुर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी एसओजी टीम और साइबर सेल ने अतुल सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि जानबूझकर और दुर्भावनापूर्वक अपमानित किए जाने के लिए पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के पास से मोबाइल में बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed