फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man arrested for duping Rs 1.70 lakh in the name of admission in BHU

Varanasi News: बीएचयू में एडमिशन के नाम पर 1़ 70 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 1.70 lakh in the name of admission in BHU
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के नाम पर युवक से ठगी करने वाले को चेतगंज पुलिस ने संपूर्णानंद संस्कृत विवि के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवेश मिश्रा (23) निवासी ओल्ड गेस्ट हाउस, संपूर्णानंद संस्कृत विवि के रूप में हुई। जगतगंज निवासी अमित कुमार मालवीय ने इस मामले में दिवेश मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि देवेंद्र मिश्रा ने उसे
विज्ञापन

बीएचयू में एडमिशन कराने के नाम पर कूटरचित रसीदें और दस्तावेज दिखाकर तीन छात्रों से 1़ 70 लाख रुपये ले लिए। घटना 14 जून 2025 की है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जब एडमिशन नहीं हुआ और रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी भाग गया था। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेश मिश्रा के खिलाफ थाना चौक, वाराणसी और साइबर क्राइम थाना चंदौली में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। ठगी से जुड़े अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article