फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man 25000 bounty arrested Posed passenger in tempos slit women bags accused run for four months

25 हजार का इनामी गिरफ्तार: टेंपो में सवारी बनकर महिलाओं के बैग काटता था, चार माह से भागा फिर रहा था आरोपी

Wed, 09 Sep 2026 06:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 09 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

आजमगढ़ में टेंपो में सवारी बनकर महिलाओं के बैग काटने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी चार माह से फरार था। उसके खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरोह के साथ महिलाओं के बैग और झोलों की चेन काटकर जेवरात व नकदी चोरी करता था।

विज्ञापन
Man 25000 bounty arrested Posed passenger in tempos slit women bags accused run for four months
आजमगढ़ पुलिस को मिली सफलता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेंपो और अन्य सवारी वाहनों में सामान्य यात्री बनकर बैठने और मौका मिलते ही महिलाओं के बैग व झोले की चेन काटकर जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी सलटू राम गैंगस्टर एक्ट के मामले में चार माह से अधिक समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में वांछित एवं पुरस्कार घोषित आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने पहलवान तिराहा के पास सुबह करीब 10.30 बजे सलटू राम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गैंग चार्ट और पूर्व में सामने आए मामलों की विवेचना में आरोपी की आपराधिक गतिविधियां सामने आई हैं। गिरोह के सदस्य टेंपो व अन्य सवारी वाहनों में सामान्य यात्री बनकर बैठते थे। खास तौर पर महिलाओं को निशाना बनाया जाता था।

यात्रा के दौरान मौका मिलते ही गिरोह के सदस्य महिलाओं के बैग या झोले की चेन काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के सामान को आपस में बांट लिया जाता था अथवा जेवरात बेचकर मिली रकम का बंटवारा किया जाता था।

दो चोरी के मामलों में भी सामने आई थी संलिप्तता
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि 23 जून 2024 को भंवरनाथ से दोहरीघाट जा रही महिला का टेंपो में बैग चोरी हो गया था। बैग में सोने के जेवरात रखे थे। मामले में जीयनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान सलटू राम समेत अन्य की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई और आरोपपत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। सात अक्तूबर 2024 को हाफिजपुर चौराहे से जीयनपुर जा रही महिला के झोले की चेन काटकर जेवरात चोरी किए गए थे।

इस मामले में भी विवेचना के दौरान सलटू राम समेत अन्य की संलिप्तता सामने आई थी। इन आपराधिक गतिविधियों के आधार पर सलटू राम समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। सलटू राम के खिलाफ जीयनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। वह मामले में लगातार फरार था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed