{"_id":"5fe30cf28ebc3e3b8b581330","slug":"mama-sexual-assault-niece-case-filed-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दरिंदे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, भांजी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दरिंदे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, भांजी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Wed, 23 Dec 2020 02:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी के आदमपुर थाने में मंगलवार की रात एक किशोरी ने मामा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। किशोरी की मां ने बताया कि परिवा के लोग बाहर गए थे, और लड़की घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
इस दौरान उनका भाई घर पहुंच गया और उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती की। जब वह घर लौटीं तो उनकी बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपनी बेटी को आदमपुर थाने ले गईं।
विज्ञापन
इस मामले में इंस्पेक्टर विजय चौरसिया ने बताया कि आरोपी आदमपुर थाने का हिस्टीशीटर है। इसके साथ ही वह शराब का अवैध व्यापार करने के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन