फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Malaviya grandson and Chancellor of BHU agaist of student protest of firoz khan appointment

महामना के पौत्र ने फिरोज खान की नियुक्ति को सही ठहराया

Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Malaviya grandson and Chancellor of BHU agaist of student protest of firoz khan appointment
बीएचयू के चांसलर गिरधर मालवीय। - फोटो : ANI

बीएचयू के एसवीडीवी में डॉ. फिरोज की नियुक्ति के विरोध और देश भर में इसको लेकर प्रतिक्रिया के बीच महामना मदर मोहन मालवीय के पौत्र और बीएचयू के चांसलर न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय का बयान आया है। एक वीडियो जारी कर मालवीय ने छात्रों के धरने को गलत बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस मामले में छात्रों को सही ढंग से समझाने की जरूरत है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर आज बीएचयू के संस्थापक महामना पं. मदनमोहन मालवीय होते तो डॉ. फिरोज खान के नाम पर पहले मुहर लगाते। 

विज्ञापन


बीएचयू मीडिया सेल के व्हाटसएप ग्रुप पर न्यायमूर्ति के इस 2.02 मिनट के वीडियो को शेयर भी किया गया है। इसमें मालवीय का कहना है कि छात्र जो कर रहे हैं वह गलत है। ऐसी दशा में उन्हें सही ढंग से समझाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : बीएचयू: पंद्रह दिन बाद खुला संकाय का ताला, फिरोज खान पर संशय बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई को दिए अपने बयान में मालवीय ने स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से यात्रा न कर पाने का हवाला देते हुए मालवीय ने अपने बयान में कहा कि अगर स्वास्थ्य ठीक रहता तो वह बीएचयू जरूरत आते। एक मुस्लिम विद्वान का धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्ति करना गलत है। क्यों ठीक है, यह भी जानना जरूरी है। चयन समिति ने भी विद्वता को माना है।

बीएचयू में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। यह परंपरा है कि ज्ञान कहीं से मिले लेना चाहिए। भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण के पास ज्ञान प्राप्ति के लिए भेज दिया था। ऐसे में छात्रों का यह कहना कि मुस्लिम शिक्षक संस्कृत नहीं पढ़ा सकते, यह गलतफहमी है।

ये भी पढ़ें : बीएचयू में फिरोज खान की नियुक्ति पर चढ़ा सियासी पारा, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मुस्लिमों का डीएनए हिंदुओं के के पूर्वजों जैसा

कुलपति ने भी इस परिस्थिति में नियुक्ति न करने के बारे में पूछा था। बताया कि लगता है या तो कुछ शिक्षकों को एतराज हो और उन्होंने छात्रों को समझा रखा है। अगर ऐसा है तो वह गलत है। छात्रों को अपनी जिद छोड़कर धरना समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समझा जा रहा है कि जल्द ही वहां सदबुद्धि का प्रसार होगा।

ये भी पढ़ें : Firoz Khan: बीएचयू में नियुक्ति के मामले में हो रहे विरोध पर शशि थरूर ने कविता लिखकर दी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़ें : डॉ फिरोज खान की नियुक्ति का विराेध छात्र मालवीय जी के सिद्धांतों के रक्षा के लिए कर रहे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed