फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Make in india mission forword Dlw

‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को आगे बढ़ाएगा डीरेका

Tue, 23 Dec 2014 02:10 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
Make in india mission forword Dlw

वाराणसी। डीजल रेल इंजन निर्माण में नए-नए कीर्तिमान बना रहा डीरेका (डीजल इंजन रेल कारखाना) अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन

 यह कारखाना इंजन निर्माण में अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा। इंजन निर्माण से जुड़े सभी पार्ट्स यहीं तैयार किए जाएंगे। 286 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना की शुरुआत स्वयं प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को डीरेका स्थित स्टेडियम में बटन दबाकर करेंगे।
विज्ञापन

रेल विकास निगम वर्कशाप को अत्याधुनिक बनाने का काम 27 महीने में पूरा कर लेगा। इंजन निर्माण के लिए नवीनतम तकनीक पर आधारित सभी जरूरी संसाधन यहां मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र स्थित डीएलडब्ल्यू रेल इंजन निर्माण से जुड़े कुछ पार्ट्स बाहर से मंगाता है जैसे इंजन का क्रैंकेस इत्यादि। अब डीरेका अपने वर्कशाप में ही इनका निर्माण करेगा।
 इसके लिए उन वर्कशाप का दायरा बढ़ेगा, जिनके अंदर जगह कम है। साथ ही, पार्ट्स निर्माण से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें भी स्थापित की जाएंगी।
 यही नहीं लोडिंग, अनलोडिंग से जुड़ी कई मशीनों की स्थापना भी इस योजना के अंतर्गत होगी। पहले फेज में 236 करोड़ खर्च किए जाएंगे। दूसरे फेज में कारखाने की स्थापित उत्पादन क्षमता 200 से बढ़ाकर 250 की जानी है।
 वर्कशाप को अत्याधुनिक बनाकर जहां एक ओर डीरेका को इंजन निर्माण में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की योजना है तो वहीं कई हाथों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री जब इस योजना का शिलान्यास करेंगे तब इस पूरी योजना का उद्देश्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से दिखाया जाएगा। क्षमता विकास का यह कार्य पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा ताकि श्रम, समय और धन तीनों की बचत हो सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed