फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   makar sankranti accident in varanasi teenager fell in well while robbing kite uproar in family due to the death of only son

त्योहार के दिन मिला जिंदगी भर का गम: वाराणसी में पतंग लूटने के दौरान कुएं में गिरा किशोर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम

Fri, 14 Jan 2022 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 11:26 PM IST
सार

सारनाथ थाना अंतर्गत हिरामनपुर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी छोटेलाल का इकलौता पुत्र आदित्य (12 वर्ष) शाम घर से कुछ ही दूरी पर पतंगबाजी कर रहा था। इसी दौरान पतंग लूटने के दौरान वह कुएं में गिर गया। 

विज्ञापन
makar sankranti accident in varanasi teenager fell in  well while robbing kite uproar in family due to the death of only son
कुएं में गिरा किशोर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित हिरामनपुर न्यू कॉलोनी निवासी एक परिवार को मकर संक्रांति का त्योहार जिंदगी भर का गम दे गया। शुक्रवार शाम पतंग लूटने के चक्कर में एक किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। त्योहार के दिन इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सारनाथ थाना अंतर्गत हिरामनपुर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी छोटेलाल का इकलौता पुत्र आदित्य (12 वर्ष) शाम के समय लगभग पांच बजे घर से कुछ ही दूरी पर पतंगबाजी कर रहा था।
विज्ञापन


साथियों ने देखा तो मचाया शोर
इसी बीच एक पतंग कटी तो आदित्य उसे लूटने के लिए दौड़ा। दौड़ भाग करते समय मकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में जा गिरा। साथ में कुछ लड़कों ने आदित्य को कुएं में गिरते देखा तो शोर मचाया। आसपास के जुटे लोगों ने तुरंत कुएं में कूद आदित्य को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः खुदकुशी की नियत से पटरी पर लेटी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं

कुएं में नीचे गिरने से आदित्य के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई। तुरंत परिजन लेकर उसे आशापुर स्थित एक निजी अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन दीनदयाल उपाध्याय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता अचेत हो गई। त्योहार के दिन बेटे को खोने के गम में पिता छोटेलाल बेसुध रहे और वहीं छोटी बहन इच्छा अपने भाई को पूछ बदहवाश थी। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने रात में ही शव का दाह संस्कार कराया।
पढ़ेंः बिजली विभाग के एक्सईएन पर छेड़खानी का आरोप, पीड़िता बोली- नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं

हे भगवान, कौन सी गलती थी हमारी...

बेटे को खोने के गम में बेसुध मां अनीता को जब भी होश आता, वह तुरंत बेटे का नाम लेकर बिलखती रही। मौजूद हर किसी की आंखें परिवार के इस करुण क्रंदन से डबडबा गईं। मां अनीता यही बार-बार कह रही थी कि हे भगवान, कौन सी हमारी गलती थी, जो हमारे लाल को छीन लिया। वहीं बहन इच्छा सिर्फ रोए जा रही थी।
पढ़ेंः टीकाकरण में लापरवाही पर वाराणसी के नौ विद्यालयों को नोटिस, डीएम बोले- होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed