फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity department varanasi executive engineer accused of molestation victim said threatens to fired from job

वाराणसी: बिजली विभाग के एक्सईएन पर छेड़खानी का आरोप, पीड़िता बोली- नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं

Fri, 14 Jan 2022 10:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मनोज सिंह पर वाराणसी के भेलूपुर थाने में छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Electricity department varanasi executive engineer accused of molestation victim said threatens to fired from job
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कमच्छा स्थित नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मनोज सिंह पर कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर शुक्रवार को भेलूपुर पुलिस ने एक्सईएन पर छेड़छाड़ सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी अल्लापुर निवासी एक्सईएन की नियत ठीक नहीं है और काम खत्म होने के बावजूद शाम पांच बजे के बाद भी कार्यालय में रोकने का दबाव बनाते हैं। अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


थाने पर गुहार लगाई लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई
हरकतों से अजीज आकर भेलूपुर थाने में शिकायत की। यह बात जब एक्सईएन को मालूम हुई तो धमकी देना शुरू कर दिया। थाने पर गुहार नहीं सुनी गई तो अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे से गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Electricity department varanasi executive engineer accused of molestation victim said threatens to fired from job
अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर भेलूपुर थाने में एक्सईएन मनोज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि एक्सईएन मनोज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पढ़ेंः वाराणसी में 210 महिलाओं समेत मिले 666 नए संक्रमित, 3662 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed