Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Winter onset remains sluggish Temperatures 7 degrees last year sharper chill expected after 15 November

काशी में सुस्त पड़ी ठंड की रफ्तार: पिछले साल से 7 डिग्री ऊपर पारा, 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी सिहरन; जानें अपडेट

Fri, 13 Nov 2026 05:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 05:43 AM IST
सार

वाराणसी में इस बार ठंड की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। पिछले साल के मुकाबले तापमान में करीब सात डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते वर्ष 10 से 14 नवंबर के बीच तापमान 11.8 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच था, जबकि इस बार इसी अवधि में पारा 17 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ है।

विज्ञापन
Winter onset remains sluggish Temperatures 7 degrees last year sharper chill expected after 15 November
वाराणसी में पिछले साल से 7 डिग्री ऊपर पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में भले ही धूप हल्की हो गई हो, लेकिन ठंड की रफ्तार पिछले साल से धीमी है। पिछले साल के मुकाबले रात का पारा छह से सात डिग्री तक ऊपर है, वहीं दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। पिछले साल 10 से 14 नवंबर के बीच 11.8 से 28 डिग्री तक तो इस बार शहर का पारा 17 से 30 डिग्री के बीच में है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया जो कि सामान्य से 2.9 ऊपर रहा। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पिछले साल 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दो साल पहले इसी दिन पारा 31.6 से 18 डिग्री के बीच में रहा। बृहस्पतिवार को काशी में हवा छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। नमी 94 फीसदी तक दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बार 17 से 30 डिग्री के बीच
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कश्मीर के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर कोई सीधा प्रभाव नहीं होगा, लेकिन थोड़े बहुत प्रभाव से ही उत्तर-पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 16 नवंबर से तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इससे काशी में भी सिहरन बढ़ सकती है।

विज्ञापन

नवंबर 2026 के 5 दिनों का अधिकतम और न्यूनतम पारा

  • 12 नवंबर - 32.6 डिग्री और 17.6 डिग्री
  • 11 नवंबर - 30.2 डिग्री और 17 डिग्री
  • 10 नवंबर - 31.4 डिग्री और 17.4 डिग्री
  • 9 नवंबर - 29.8 डिग्री और 18.5 डिग्री
  • 8 नवंबर - 31.4 डिग्री और 17.4 डिग्री
विज्ञापन

नवंबर 2025 का अधिकतम और न्यूनतम पारा

  • 14 नवंबर - 28.5 डिग्री और 11.8 डिग्री
  • 13 नवंबर - 28.3 डिग्री और 12.5 डिग्री
  • 12 नवंबर - 28 डिग्री और 11.9 डिग्री
  • 11 नवंबर - 28.2 डिग्री और 12.6 डिग्री
  • 10 नवंबर - 29.3 डिग्री और 13.8 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed