फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Major action against drug smugglers

यूपी: ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,पशु आहार की बोरियों में छुपाकर जा रहा था 38 क्विंटल गांजा जब्त 

Wed, 13 Jan 2021 08:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 13 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Major action against drug smugglers
जब्त गांजे की खेप - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने दो दिन पहले 38.5 क्विंटल गांजा जब्त किया। राजातालाब के पास एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में गांजे की इतनी बड़ी खेप रिकवरी हुई। गांजे की खेप जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर ले जाई जा रही थी। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीआरआई की टीम ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर राजातालाब के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान आते दिखे दो संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में 5 करोड़ पचहत्तर लाख रुपए का 38.5 क्विंटल गांजे की खेप के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन


पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहे गांजा को बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार तस्करों का संबंध उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के नक्सलियों से हैं, जो गांजे की सप्लाई पूरे देश में करते हैं और होने वाली कमाई का इस्तेमाल नक्सल गतिविधियों में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर के रहने वाले गांजा तस्करों की खोजबीन शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसमें प्रयागराज और जौनपुर के कुछ सफेदपोश लोगों का भी हाथ है और जल्द ही इनकी जांच कर इस संबंध में खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed