फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra panday

गांधी जयंती पर भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा में चंदौली लोकसभा में हुई शुरुआत

Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
mahendra panday
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भाजपा की ओर देशव्यापी गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। कपिलधारा धर्मशाला से पदयात्रा का शुभारंभ कर डॉ. पांडेय ने कोटवा तक पैदल यात्रा की।
विज्ञापन

पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पदयात्रा शुरू करने से पहले केंद्रीय मंत्री ने पंचक्रोशी परिक्रमा के प्रमुख पड़ाव में से एक कपिलधारा पोखरा के आस-पास सफाई कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। चंदौली संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज एवं भाजपा के झंडे के साथ पूरे दिन उत्साह के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। कोटवां में राजेंद्र पांडेय व शिवजी सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से आगे राजापुर मल्लाह बस्ती में महिलाओं ने सड़क पर गाजे-बाजे के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और सड़क बनवाने की मांग की। कमौली में भी ग्रामीणों ने टूटी सड़क का हवाला देते हुए अपनी परेशानियों से अवगत कराया। यहां से बभनपुरा, चांदपुर, पचरांव से होते हुए जाल्हुपुर कच्चा बाबा आश्रम में जाकर आज की पदयात्रा समाप्त हुई।
विज्ञापन

पदयात्रा शुरू होने से पहले कपिलधारा में सुबह बनवासी महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में अपने सांसद से आवास नहीं होने की शिकायत की। नेवादा में भोजन के दौरान सैकड़ों दलित समाज की महिलाओं ने आवास, पेंशन एवं पेयजल के लिए सामूहिक प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, सर्वेश कुशवाहा, अनिल सिंह, रामप्रकाश दुबे, उमेश दत्त पाठक, अखंड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, मीना तिवारी, गीता रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed