{"_id":"5d17cb028ebc3e3cb3736165","slug":"mahendra-panday-varanasi-news-vns4702419173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल को बनाएंगे कौशल विकास का हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल को बनाएंगे कौशल विकास का हब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल को कौशल विकास का हब बनाने की तैयारी है। युवाओं को देश और देश के बाहर वर्किंग फोर्स बनाना है। इसके लिए कौशल विकास के हर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
शनिवार को वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से युवाओं को जोड़ा जाए। उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर देखें जाएं और उस पर अमल कराया जाए। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। संगठित अपराध पर कड़ा नियंत्रण है। बसपा सुप्रीमो पर कटाक्ष किया और बोलें कि वे आजकल आत्म निरीक्षण कर रही हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
सेल्फी के चक्कर में भिड़े कार्यकर्ता
वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता सेल्फी लेने के चक्कर में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं में गाली गलौच तक की नौबत आ गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर एराइवल गेट के पास कुछ देर के लिए लोग अवाक रह गए। भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, श्रीनिकेतन मिश्रा, विनय सिंह, अजय मिश्रा, वेद प्रकाश दूबे सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।