फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mahendra nath pandey wish amit shah happy birthday

अमित शाह के जन्मदिन पर बोले प्रदेश अध्यक्ष- दो तिहाई सीटें जीत कर देंगे तोहफा

Sun, 22 Oct 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 22 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey wish amit shah happy birthday
भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 52वां जन्मदिन रविवार को वाराणसी में  धूमधाम से मनाया गया। महानगर इकाई की ओर से महामृत्युंजय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रुद्राभिषेक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। साथ ही गरीबों में फल वितरित किया।
विज्ञापन


रुद्राभिषेक और पूजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को तोहफा देंगे। इसी को लक्ष्य बना कर सारे कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें अविलंबर दूर किया जाए। बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित क्षेत्र के कई भाजपा नेता शामिल हुए।  बड़ागांव स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विधायक ने केक काटकर दलित बस्ती में फल और मिठाई का वितरण किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed