फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahendra nath pandey statement on congress manifesto in lok sabha election 2019

कांग्रेस की 'जन आवाज' पर महेंद्र नाथ पांडेय ने किया वार, इस वादे पर पार्टी से मांगा जवाब

Tue, 02 Apr 2019 04:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 02 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Mahendra nath pandey statement on congress manifesto in lok sabha election 2019
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को घोषणापत्र जारी किया। 'जन आवाज' नाम से जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई तरह के वादे किए हैं। इन वादों को देखकर भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को 'काल्पनिक घोषणा पत्र' करार दे दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का जारी किया गया घोषणा पत्र पूरी तरह से काल्पनिक है। जमीनी हकीकत से इसका कोई सरोकार नहीं है। जमीन पर यह घोषणा पत्र आधारहीन है।
विज्ञापन


भाजपा प्रति वर्ष 1 लाख 6 हजार रुपए की सुविधाएं गरीबों को दे रही है। गरीबों का जीवन स्तर उठाने और उसे बेहतर करने का जो काम मोदी सरकार ने किया है, ऐसा उदाहरण पिचली किसी भी सरकार में नहीं मिलता है। कांग्रेस के घोषणापत्र 'जन-आवाज' के मुताबिक मनरेगा के कार्य दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन करने के वादे पर भी महेंद्र नाथ पांडे ने वार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मनरेगा योजना को हमारी सरकार ने बेहतर किया है। मनरेगा को अगर किसी भी क्षेत्र में सबसे उपयोगी बनाया है तो वो भी मोदी सरकार ने बनाया है। मोदी सरकार इस योजना की उपयोगिता को और बेहतर करने का प्रयास कर रही है। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसान की कर्ज माफी के वादे पर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि दो दिन में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में केवल कॉपरेटिव सेक्टर के लोन माफ़ किए हैं। वह भी सिर्फ 3 हजार लोगों के, अभी किसानों का कर्ज नहीं चुकाया है। कांग्रेस के लोग इसका जवाब दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed