{"_id":"ca3b9bdf2929c06811c9180df6697771","slug":"mahe-ramzan-begins-first-fasting-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहे रमजान शुरू, पहला रोजा आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहे रमजान शुरू, पहला रोजा आज से
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रहमतों और बरकतों वाला महीना रमजान शुरू हो गया। पहला रोजा शुक्रवार को होगा। रमजान का चांद दिखने के साथ ही जहां मुस्लिम इलाकों की रौनक बढ़ गई, वहीं लोगों ने इबादत का दामन भी थाम लिया। शाम को चांद होने की खबर के साथ ही मुबारकबाद देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मस्जिदों में भी नूरानी रंग छा गया। रमजान के ऐलान के बाद लोगों ने जहां तरावीह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की राह पकड़ी, वहीं घरों में इबादत का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को चांद की तस्दीक न होने की वजह से शुक्रवार से रमजान के शुरू होने का ऐलान कर दिया गया था। गुरुवार को चांद होना तय था, इस लिहाज से गुरुवार को भी मैदानों और छतों पर लोग चांद के दीदार के लिए खड़े रहे। मौसम साफ न होने की वजह से चांद नजर नहीं आया लेकिन बुधवार को ही मरकजी रुय्यते हेलाल कमेटी व इज्तेमाई हेलाल कमेटी ने शुक्रवार से रमजान शुरू होने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
रमजान के चांद के ऐलान के साथ ही गुरुवार को तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। तीन दिन से लेकर करीब 25 दिनों की तरावीह की नमाज अलग अलग मस्जिदों में होनी है। सबसे कम तीन दिन की तरावीह की नमाज बेनियाबाग के मैदान में, मस्जिद लाट सरैया, मस्जिद मकदूम शाह, मस्जिद बिस्मिल्लाह, पियरी तकिया में शुरू हुई जो रात करीब 12 बजे तक अदा की गई।