{"_id":"67fa33b29c74e9defa090f1b","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-llb-and-ba-llb-exam-programme-uploaded-on-website-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ: एलएलबी की परीक्षा के लिए पांच जिलों में बने 28 केंद्र, परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ: एलएलबी की परीक्षा के लिए पांच जिलों में बने 28 केंद्र, परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड
Sat, 12 Apr 2025 03:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:04 PM IST
सार
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी की परीक्षा के लिए पांच जिलों में 28 केंद्र बने हैं। 17 अप्रैल से परीक्षा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज से निकलती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 अप्रैल से करवाई जाएगी। इसके लिए वाराणसी समेत विश्वविद्यालय से जुड़े पांच जिलों में 28 केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से दोपहर की पाली में 1 से 4 बजे तक परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में होने वाली परीक्षा को लेकर जिलेवार (वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, भदोही) परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही 17 से 29 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम भी वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया गया है। सबसे अधिक वाराणसी में 10 परीक्षा केंद्र हैं जबकि मिर्जापुर में 8 केंद्रों पर विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: परीक्षा से तीन दिन पहले मिल जाएगी कॉपी, 25 अप्रैल से 4 मई तक चलेंगे एग्जाम
विज्ञापन
इसके अलावा चंदौली में 6, सोनभद्र में तीन केंद्र बनाए गए हैं। भदोही में केवल 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के निर्देशन में केंद्रों पर परीक्षा संबंधी तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं। जिलेवार बनाए गए नोडल सेंटर से ही कॉपियां केंद्रों को मिलेंगी जबकि विश्वविद्यालय के नियमानुसार यहीं से परीक्षा वाले दिन पेपर भी भेजे जाएंगे।