{"_id":"6911c6ca789d184a300520e9","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-examination-center-will-be-determined-like-up-board-exam-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: यूपी बोर्ड की तरह काशी विद्यापीठ में होगा परीक्षा केंद्र का निर्धारण, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: यूपी बोर्ड की तरह काशी विद्यापीठ में होगा परीक्षा केंद्र का निर्धारण, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
Mon, 10 Nov 2025 04:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:34 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से पांच जिलों में बने केंद्रों की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्र के लिए प्राचार्यों को 15 सवालों के फार्मेट पर जवाब देना होगा।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ परिसर में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण यूपी बोर्ड के तर्ज पर होगा। वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों के प्राचार्यों को केंद्र निर्धारण के लिए 15 सवालों वाला फॉर्मेट भेजा गया है। इसमें विश्वविद्यालय की ओर से फॉर्मेट में छात्रों की संख्या के साथ ही अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। इसके जवाब के आधार पर ही परीक्षा केंद्र का फैसला होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों की सत्र 2025-26 के स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में होनी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय स्तर से परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की सही तरीके से मॉनीटरिंग हो सके, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों को यूजर आईडी, पासवर्ड भी बनाकर विश्वविद्यालय को 15 नवंबर तक भेजना होगा। सहायक कुलसचिव परीक्षा की ओर से जो प्राचार्यों को भेजे गए पत्र के साथ ही फॉर्मेट भी दिया गया है। इसी पर प्राचार्यों को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
फार्मेट में क्या है सवाल
- कॉलेज में संचालित पाठयक्रमों का विवरण
- कॉलेज में किस साल से संबंधित कोर्स चल रहा है। स्थायी संबद्धता का प्रमाण
- प्राचार्य का नाम, मोबाइल नंबर, कॉलेज में अनुमोदन का प्रमाण पत्र
- कॉलेज में परीक्षा के लिए उपलब्ध कमरे, अग्निशमन यंत्र, बिजली, आदि की व्यवस्था
- 15 किलोमीटर की दूर तक आने वाले कॉलेज का नाम, संबंधित कॉलेज से दूरी।