{"_id":"6867b8af7134a8f1550b636e","slug":"mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-candidates-admission-in-bfa-by-counseling-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: काशी विद्यापीठ में बीएफए में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, काउंसिलिंग में शामिल हुए 60 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: काशी विद्यापीठ में बीएफए में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में उत्साह, काउंसिलिंग में शामिल हुए 60 छात्र
Fri, 04 Jul 2025 04:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:49 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएफए में 99 सीट हैं। इसमें दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ गेट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को सत्र 2025-26 में बीएफए में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। दो दिन तक चलने वाली काउंसिलिंग के पहले दिन 60 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। विश्वविद्यालय में बीएफए में 99 सीट हैं। ऐसे में बची हुई 39 सीटों पर दाखिला शुक्रवार को लिया गया। इसके लिए मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया था।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चली काउंसिलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिख रहा है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबने अपनी काउंसिलिंग करवाई। बृहस्पतिवार को जिन 60 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई, उसमें 57 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया।
विज्ञापन
प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही छात्रों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया। इसके बन जाने के बाद छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय का लाभ लेने में कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: काशी के 18 मोहल्लों में गूंजेगी शिव धुन, मंदिरों में लगेंगी फसाड लाइट; सावन से पहले पूरा हो जाएगा काम
शुक्रवार को भी काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें बिना गेट पास के काउंसिलिंग सेंटर में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। काउंसिलिंग के बाद निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा। यह भी जानना जरूरी है कि नगद शुल्क जमा नहीं होगा।