फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Students union election on 25 February 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की तारीख हुई तय, विवि प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Sat, 13 Feb 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Feb 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth Students union election on 25 February 
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव 25 फरवरी को आयोजित होंगे। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो केएस जायसवाल ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनावों की तारीख मिलते ही छात्र नेता तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


प्रो. केएस जायसवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी शर्तों का पालन नहीं करने पर चुनाव निरस्त किए जा सकते हैं। चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन 16 फरवरी को होंगे। 17 फरवरी को उम्मीदवारों को हार्ड कॉपी जमा करनी होंगी। वैध प्रत्याशियों की सूची 17 को शाम में जारी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। 25 फरवरी को मतदान और परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव की सभी गतिविधियां परिसर के अंदर संचालित होंगी। परिसर के बाहर प्रचार करने वालों को उम्मीदवारी निरस्त करने के साथ ही निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed