फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamooksh Sammelan Fair of fools held at Rajendra Prasad Ghat

Varanasi News : महामूर्ख सम्मेलन; राजेंद्र प्रसाद घाट पर लगा मूर्खों का मेला, घाट किनारे हुआ उल्टा विवाह

Tue, 01 Apr 2025 10:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 10:28 PM IST
सार

घाट किनारे हुआ महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां वैवाहिक परंपरा का उल्टा रूप दिखा। दूल्हा बनी महिला पुरूष बना दुल्हन। व्यंग्यों की धारा में ठहाके लगे जिसमें हर कोई हंसता नजर आया। 

विज्ञापन
Mahamooksh Sammelan Fair of fools held at Rajendra Prasad Ghat
महामूर्ख सम्मेलन में सजा मंडप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी के 56 साल पुराने महामूर्ख मेले में कलाकारों के उल्टे-पुल्टे अभिनय ने दर्शकों को खूब हंसाया। राजेंद्र प्रसाद घाट पर हथकड़ी लगाकर मुख्य कलाकारों का सम्मान किया गया। शादी के बाद अलग होने से पहले लोगों ने पत्नी को घर में नीला ड्रम रखने की सलाह दे डाली। बूढ़े-पुरनियों ने कहा कि पति नहीं पसंद आ रहा है तो नीला ड्रम मंगवा लो, छोड़ क्यों रही हो।

विज्ञापन


वहीं पंडित जी ने शादी के मंत्र में सो ब्यूटीफुल लाइफ कहकर आशीर्वाद दिया। साइबर क्राइम क्राइम की थीम पर हो रहे इस कार्यक्रम में पुलिस ने साइबर ठगों के चक्रव्यूह से बाहर आने की सलाह दी। कहा कि ठगों से हो रही बातचीत को बीच में ब्रेक करने से हमारी मानसिक क्षमता में इजाफा होगा।
विज्ञापन


राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी दुल्हन और उनकी पत्नी डॉ. नेहा द्विवेदी दूल्हा बनीं। गर्दभ ध्वनि से सम्मेलन का श्रीगणेश हुआ तो मंडप में दूल्हा बनी महिला का सम्मान किया गया। पुरुष काे दुल्हन बनाया गया। बंगाली शादियों की परंपरा वाला मुकुट पहनकर दूल्हा बनी महिला बनकर बारात लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन बने डॉ. द्विवेदी के साथ रस्म अदायगी के लिए बैठे तो पंडित और कवि और शायर अगड़म बगड़म शेरो शायरी के साथ रस्म पूरी करवाते नजर आए। कुछ ही देर में शादी टूट भी जाती है। दुल्हा ने दुल्हन को स्वीकारने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि वह मोटी है। दूल्हे ने यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन की मूंछें हैं और टकली है।

काफी मनुहार के बाद भी मानने को तैयार नहीं हुए तो घर में नीले ड्रम और सीमेंट रखने की बात कही गई। इस सम्मेलन में महफिल भी सजी। बनारस समेत पूरे प्रदेश भर से आए शायरों ने खूब हंसाया। जमकर शेरो शायरी और व्यंग्य के बाण चले। राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने खूब नचाया कार्यक्रम के बाद मंच पर काशी की नृत्य परंपरा को आगे बढ़ाया गया।



कंटीन्यूटी तोड़ें नहीं तो मूर्ख बनेंगे आप
महामूर्ख सम्मेलन में साइबर ठगों के हाथों में मूर्ख बनने से रोकने कवायद हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस और साइबर क्राइम पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि साइबर क्राइम के चक्रव्यूह में फंसने से बेहतर है कि उसकी कंटीन्यूटी तोड़ें।

क्योंकि साइबर क्रिमिलन आपको अपनी बातों में फंसाकर आपका नुकसान करता ही जाएगा। लेकिन आप इस चेन को ब्रेक करते हैं तो इससे आपकी मेंटल एबिलिटी बेहतर होगी। आप पुलिस से सहायता मांगेंगे और खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।


इन्होंने दी प्रस्तुतियां
देश के ख्याति प्राप्त रचनाकारों, हास्य कवियों और कलाकारों का हथकड़ी, माला आदि से सम्मान किया गया। पुरोहित रोहित और बृजेश सिंह पाठक बने। प्रवीण विश्वास ने नाउन की भूमिका अदा की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में मुख्य रूप से अखिलेश द्विवेदी, सौरभ जैन सुमन, बिहारी लाल अंबर, सुदीप भोला, बादशाह प्रेमी और दमदार बनारसी आदि ने लोगों को खूब गुदगुदाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed