फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahamna express including many trains are cancelled from 15 june to 26 july

रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, आज से 26 जुलाई तक महामना सहित कई ट्रेनें निरस्त, देखें सूची

Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Mahamna express including many trains are cancelled  from 15 june to 26 july

विज्ञापन
अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं या टिकट बुक करा लिया है तो खबर आपके लिए जरूरी है। 15 जून से 26 जुलाई तक वाराणसी से चलने या होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त और कई आंशिक रूप से कैंसिल रहेंगी। ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों की मुश्किलें अब और बढ़ेंगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर वाशेबल एप्रेन का निर्माण कार्य 15 जून से 26 जुलाई तक किया जाना है। इससे 42 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना है। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त और कई आंशिक रूप से कैंसिल रहेंगी। निरस्त की ट्रेनों में 16 एक्सप्रेस और नौ पैसेंजर ट्रेनें शामिल है। 
विज्ञापन


139 पर फोनकर ले सकते हैं जानकारी
- ट्रेनों के निरस्तीकरण व संचालन आदि के लिये 139 या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट पर भी ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी ली जा सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें ट्रेनों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त ट्रेनों की सूची

Mahamna express including many trains are cancelled  from 15 june to 26 july

- वाराणसी-बड़ोदरा महामना एक्सप्रेस 15, 22, 29 जून तथा 6, 13, 20 जुलाई को निरस्त रहेगी। 
- बड़ोदरा-वाराणसी महामना एक्सप्रेस 13, 20, 27 जून तथा 4, 11, 18 जुलाई को निरस्त रहेगी। 
- वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 जून तथा एक, तीन, पांच, छह, आठ, 10, 12, 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26 व 27 जुलाई को संचालन नहीं होगा। 
- अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30  जून तथा दो, तीन, पांच, सात, नौ, 10, 12 14, 16, 17, 19, 21,23 व 24 जुलाई को नही चलेगी। 
- वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामायनी एक्सप्रेस 15 जून से 17 जुलाई को नही चलेगी। 
-  लोकमान्य तिलक टर्मिनल से वाराणसी आने वाली कामायनी भी 13 जून से 25 जुलाई को निरस्त रहेगी। 
- वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस व वाराणसी-खजुराहो लिंक एक्सप्रेस 15 जून से 26 जुलाई तक
- ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस व खजुराहो-वाराणसी लिंक एक्सप्रेस 14 जून से 25 जुलाई तक कैंसिल रहेगी। 
- वाराणसी मैसूर एक्सप्रेस 16, 21, 23, 28, 30 जून तथा पांच, सात, 12, 14, 19, 21 व 26 जुलाई को नही चलेगी। 
- मैसूर-वाराणसी एक्सप्रेस 14, 19, 21, 26, 28 जून व तीन, पांच, 10, 12, 17, 19 तथा 24 जुलाई को नही चलेगी।  
- वाराणसी हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस 10, 17, 24 जून तथा एक, आठ, 15, 22 जुलाई को निरस्त रहेगी। 
-  हुबली-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस आठ, 15, 22, 29 जून व छह, 13 और 20 जुलाई को नहीं चलेगी। - सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस 12, 13, 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30 जून को तथा दो, तीन, चार, छह, सात, नौ, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 जुलाई को निरस्त रहेगी। 

- वारणसी-सियालदह एक्सप्रेस 15, 16, 18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 जून व दो, तीन, पांच, छह, सात, नौ, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 को नही चलेगी। - वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर 16 जून से 27 जुलाई तक, 
- लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, वाराणसी-मुगलसराय-वाराणसी पैसेंजर व जौनपुर-वाराणसी पैसेंजर 15 जून से 26 जुलाई तक
- मुगलसराय-जौनपुर पैसेंजर 14 जून से 26 जुलाई तक
- आसनसोल-वाराणसी एमईएमयू 14 जून से 26 जुलाई 
- वाराणसी आसनसोल एमईएमयू 15 जून से 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed