Varanasi News: पार्किंग में गाड़ी भूले, सिटी कमांड सेंटर खोजने में कर रहा मदद
Varanasi Latest News: महाकुंभ का पलट प्रवार होने से काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में शहर के कई हिस्सों में पार्किंग बनाई गई है। वहीं पार्किंग में जगह न मिलने पर पर्यटक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दे रहे। इसके बाद भाषा और नए स्थान की दिक्कत से पार्किंग स्थल भूल जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कमांड सेंटर से गाड़ी खोजने में मदद मिल रही है।
विस्तार
महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए शहर में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने। पर्यटक अपनी गाड़ियों को हाईवे और जीटी रोड के किनारे पार्किंग में खड़ी कर रहे हैं। वहां से निकलने के बाद नए स्थान और भाषा की दिक्कत होने के कारण लोग अपना पार्किंग स्थल भूल जा रहे है। गाड़ी खोजने के लिए वह सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर का सहारा ले रहे हैं।
पुलिस और लोकल लोगों की मदद से पर्यटक वहां पहुंचकर अपने वाहन नंबर और आसपास की जगह को बताते हैं, इसके बाद सिटी कमांड सेंटर कैमरों की मदद से उनकी सहायता कर रहा है। वहीं अब तक 30 लोगों को गाड़ी की पार्किंग स्थल पर पहुंचाया गया। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के पर्यटकों की संख्या देखी जा रही है।
केस-2
महाराष्ट्र से आए पर्यटक ने अपनी गाड़ी कमच्छा में खड़ी कर दी। उसके बाद वह टोटो लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए, फिर गंगा में नौका विहार कर जाने लगे तो वहा पार्किंग स्थल भूल गए। इसके बाद वह सिटी कमांड सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी घटना बताई। इसके बाद सिटी कमांड सेंटर ने उनके बताए गए रास्ते पर कैमरे से जांचकर पार्किंग स्थल का नाम बताया और उन्हें वहां तक पहुंचाया।
केस-2
गुजरात से आए पर्यटक ने अपनी गाड़ी मोहनसराय में खड़ी कर दी। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर सहित कई स्थानों पर भ्रमण किया। जब वह जाने लगे तो पार्किंग स्थल ही भूल गए। सिटी कमांड सेंटर ने उन्हें पार्किंग स्थल तक पहुंचाया
क्या बोले अधिकारी
हमारे यहां पार्किंग में वाहन खड़ी कर भूलने वाले पर्यटक आ रहे हैं। पार्किंग में या फिर शहर में कही भी गाड़ी खड़ी कर वह जगह भूल जा रहे है। उनके बताए गए रास्तों के कैमरे की जांच कर उन्हें पार्किंग तक पहुंचाया जा रहा है। -दुर्गेश सरोज, इंचार्ज सिटी कमांड सेंटर फेज-1