फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahaabhiyan of cleaning for ganga: varanasi 84 ganga ghat will be clean bu varanasi municipal council and from 7 march

महाअभियान से गंगा की सफाई: बनारस के 84 घाट कल से होंगे साफ, कूड़े भेजा जाएगा निस्तारण प्लांट

Sat, 06 Mar 2021 05:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Mahaabhiyan of cleaning for ganga: varanasi 84 ganga ghat will be clean bu varanasi municipal council and from 7 march
गंगा - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रविवार से गंगा की सफाई के लिए महाअभियान की शुरुआत होगी। काशी में गंगा के 84 घाटों पर सफाई की जाएगी। इसके लिए नाव से कूड़ा उठाया जाएगा। इनको वाहनों के जरिए गंगा से निकाला कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा। इनमें तकरीबन 1500 नगर निगम के सफाई कर्मी होंगे और इतने ही स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग होंगे।

विज्ञापन


एक घाट पर 25 से 30 सफाई कर्मी और स्वयंसेवी संगठन के लोग रहेंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि सभी घाटों की मुकम्मल तैयारी कर ली गई है। सभी घाटों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


कौशल राज शर्मा ने बताया इस आयोजन में गंगा नदी के 8-9 किमी के क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारी और समाजसेवी लगाएंगे। जो 10 मीटर गहरे गंगा नदी के चौड़ाई के क्षेत्रफल में से गंगा नदी के पानी से लाकर पूरा घाट की सीढ़ियों तक सफाई करेंगे। कूड़े को इकट्ठा करके एक सुव्यवस्थित स्थान पर रख देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े का निस्तारण नगर निगम के माध्यम से उसी समय किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस आयोजन के लिए यह आवश्यक है कि इस अभियान में सभी लोगों की भागीदारी इस कार्य में हो, ताकि सभी लोग अपना जुड़ाव गंगा नदी से कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed