फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lunar eclipse will last one hour, two minutes in Kashi

कल एक घंटा दो मिनट तक काशी में रहेगा चंद्र ग्रहण

Fri, 03 Apr 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 03 Apr 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse will last one hour, two minutes in Kashi
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा शनिवार को काशी, प्रयाग समेत देश के प्रमुख महानगरों में चंद्र ग्रहण खंडग्रास के रूप में दिखेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के अन्य इलाकों में चंद्रमा का उदय ग्रहण काल में ही होगा। काशी में लोग चंद्रगहण का न तो स्पर्श देख सकेंगे न ही मध्य। शाम 6:13 बजे यहां ग्रहण काल में दिखने वाले चांद का मोक्ष शाम 7:15 बजे होगा। चंद्रग्रहण शाम पौने चार बजे ही लग जाएगा।
विज्ञापन


सूतक लगने की वजह से ग्रहण दर्शन के नौ घंटे पहले ही सुबह 9:13 बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गर्भगृह के बाहर भक्त भजन-कीर्तन और ध्यान कर सकते हैं। काशी में ग्रहण की अवधि एक घंटा दो मिनट होगी। पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के स्नान के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए गंगा घाटों पर भी तैयारियां की गई हैं। ग्रहण स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का अनुमान है। द्वारका-शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य काशी में ही ग्रहण स्नान करेंगे। महावीर पंचांग के संपादक रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण हस्ति नक्षत्र, कन्या राशि में लगेगा। ऐसे में वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषियों ने इन राशियों के जातकों को ग्रहण देखने से परहेज करने की सलाह दी है। ग्रहण के बाद शाम 7:15 बजे मोक्ष के बाद मंदिरों की धुलाई-सफाई होगी। इसके बाद धूमधाम से हनुमान जयंती मनेगी। चंद्र ग्रहण के मद्देनजर हनुमान जयंती की झांकियां सुबह नौ बजे के पहले ही निकल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed