फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow varanasi intercity express TTE left train in mid journey

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस को बीच रास्ते में छोड़कर घर चला गया टीटीई, सस्पेंड

Mon, 29 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Lucknow varanasi intercity express TTE left train in mid journey
demo pic
 लखनऊ से शनिवार को वाराणसी आ रही इंटरसिटी का टीटी बीच रास्ते में ही उतर गया। यात्रियों ने एक संस्था के माध्यम से जब आला अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया। टीटी को सस्पेंड कर दिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी के एसी कोच का टीटी अनिल कुमार विक्रम किसी कारणवश रायबरेली में ही उतर गया। बहुत ढूंढने के बाद वाराणसी के कुछ यात्रियों ने इसकी सूचना सत्या फाउंडेशन को दी। फाउंडेशन के माध्यम से यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार तक पहुंची।
विज्ञापन


डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीसीएम ने जब वाराणसी पहुंचने पर ट्रेन को चेक कराया तो सूचना सही पाई गई। टीटी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया जाता है कि टीटी रायबरेली में ही रहता है। स्टेशन निदेशक वाराणसी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed