फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lucknow team defeated Mau and registered victoryLucknow team defeated Mau and registered victory

Varanasi News: मऊ को हरा लखनऊ की टीम ने दर्ज की जीत

Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team defeated Mau and registered victoryLucknow team defeated Mau and registered victory
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी अंडर 19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को मऊ व लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें लखनऊ की टीम ने मऊ को हरा दिया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का उद्घाटन भाजपा नेता ऋतिक जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन हुए मुकाबले में टॉस लखनऊ की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मऊ की टीम मात्र 65 रन ही बना सकी। लखनऊ की तरफ से गेदबाजी करते हुए विनय ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीपक अंकुल व ऋतुराज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मऊ की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा नहीं प्राप्त किया। मऊ के 65 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 10 ओवर शेष रहते ही जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुज मौर्या ने दो व श्रेयांश ने एक विकेट प्राप्त किया। वहीं लखनऊ की तरफ से कुशाग्र ने सर्वाधिक 31 रन बनाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच विनय यादव को दिया गया। अपायरिंग अश्वनी यादव व दीपक गुप्ता ने तो स्कोरिंग राहुल चौहान ने किया। आयोजन सचिव अमन श्रीवास्तव ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed