{"_id":"6811f421658259328f010195","slug":"lucknow-chhapra-vande-bharat-special-train-will-run-till-july-11-from-varanasi-cantt-station-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक, कैंट होकर चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक, कैंट होकर चलेगी ट्रेन
Wed, 30 Apr 2025 03:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:27 PM IST
सार
Lucknow-Chhapra Vande Bharat Special Train : लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11 जुलाई तक होगा। इस दौरान मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वहीं छह दिन निर्धारित समय से होकर ट्रेन का आवागमन होगा।
विज्ञापन
वंदे भारत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल (02270/02269) का संचालन 11 जुलाई तक होगा। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। मंगलवार को संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल लखनऊ से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और सुल्तानपुर होकर शाम 6.25 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी, फिर गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर होकर रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत छपरा से रात 11 बजे खुलेगी और सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी होकर रात 2.35 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसमें कुल 8 कोच होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Akshaya Tritiya: काशी में अक्षय तृतीया पर पूजे गए आदिकेशव, नमामि गंगे ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
चार मई से सात जुलाई तक चलेगी आनंद विहार-छपरा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन
आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक (04020/04019) औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर व छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन चार मई से सात जुलाई तक होगा। 04020 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7.30 बजे छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 9.40 बजे कैंट स्टेशन से होकर शाम 6 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04019 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को बरौनी से रात 8 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 4.20 बजे वाराणसी कैंट होकर शाम 7 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।