फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LS Election 2019: PM Modi nomination from Varanasi, says first time wave in favor of ruling party

पीएम मोदी ने दाखिल किया वाराणसी से नामांकन, बोले- देश में पहली बार सरकार के पक्ष में लहर

Sat, 27 Apr 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Apr 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
LS Election 2019: PM Modi nomination from Varanasi, says first time wave in favor of ruling party

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा और एनडीए के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्हाेंने प्राचीन काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहली बार देश में सत्ता के पक्ष में लहर दिख रही है। देश के इतिहास में ऐसा पहला चुनाव है। हमने सुशासन के लिए ईमानदारी से काम किया है। जनता मन बना चुकी है कि फिर से मोदी सरकार आए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें इस चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए कि कौन चुनाव लड़ रहा है और कौन नहीं। उन्होंने अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हमें हर उम्मीदवार का सम्मान करना चाहिए। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। विनम्रता और ईमानदारी से चुनाव लड़ना चाहिए। मोदी सुबह लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर कलेक्ट्रेट भवन में पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसा माहौल बना रहे हैं कि मोदी पहले ही चुनाव जीत चुके हैं और वोट देना ठीक नहीं है। ऐसे लोगों के जाल में न फंसे। वोट देना आपका अधिकार है और आपको जरूर वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन


बादल और अन्नापूर्णा के छुए पैर
पर्चा भरने से पहले पीएम ने एनडीए के सहयोगी अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कलेक्ट्रेट में दाखिल होने के बाद उन्होंने अपनी प्रस्तावक अन्नपूर्णा शुक्ला के भी पैर छुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिग्गज रहे मौजूद

नामांकन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नगालैंड के सीएम नेफ्यू रियो, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, अनुप्रिया पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रस्तावक: सबका साथ... सबको साध
ब्राह्मण: 
बीएचयू महिला कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा शुक्ला: यूपी में 12 फीसदी व वाराणसी में 17 फीसदी ब्राह्णण मतदाता हैं। वहीं, यूपी में 46 फीसदी और वाराणसी में 44 फीसदी महिला मतदाता हैं।

वैश्य: सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता: प्रदेश में 2.5 फीसदी व वाराणसी में 13 फीसद वैश्य हैं।

पिछड़ा वर्ग: कृषि वैज्ञानिक रामशंकर पटेल: यूपी में 54 फीसदी व वाराणसी में करीब 28 फीसदी ओबीसी हैं।

दलित: डोमराजा जगदीश चौधरी: यूपी में 23 फीसदी और वाराणसी में 6 फीसदी एससी हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग
पीएम मोदी ने 11 बजकर 45 मिनट पर पर्चा दाखिल किया। 11-12 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग था।

2.5 करोड़ की संपत्ति
हलफनामे में पीएम ने अपनी कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये की बताई है। इनमें गुजरात के गांधीनगर में रिहायशी प्लॉट, 1.27 करोड़ रुपये की एफडी और 38,750 रुपये नकद शामिल है। हलफनामे में पीएम मोदी ने जशोदाबेन को पत्नी बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed